Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में हो सकती आज बारिश, सुहावनी शाम की उम्मीद

May 17, 2019 4:18 PM |

Delhi rains

दिल्ली-एनसीआर में आज दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बादल छाए रहने और बारिश और गरज-चमक के साथ चल रही गतिविधियों के कारण दिल्ली में गर्मी से राहत देखी जा रही है।

बारिश और गरज के रूप में ये गतिविधियाँ कम से कम और 24 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और उससे प्रेरित हवाओं का चक्रवात उत्तर भारत से दूर चलें जाएंगें। 18 मई तक दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। किसी भी
मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति में शहर में मौसम गर्म रहेगा।

18 से 20 मई के बीच इस क्षेत्र में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जब पारा 39 या 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Also read in English: After a pleasant start to the morning, a rainy day lies ahead for Delhi NCR

हालाँकि, एक और पश्चिमी विक्षोभ 21 मई को हिमालय को प्रभावित करेगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक नया हवाओं का चक्रवात देखा जा सकता है। इन प्रणालियों के चलते हम राष्ट्रिए राजधानी में 21 मई से 23 मई के बीच धूल भरी आँधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

यह काफी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धूलभरी आंधी की गतिविधियां इस क्षेत्र में न्यूनतम रही हैं क्योंकि तापमान बहुत अधिक नहीं था। दिल्ली में प्री-मॉनसून सीज़न के शुरुआत में धूलभरी आंधी की कुछ गतिविधियाँ देखी गईं, जिसमें हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक ही थी।
लेकिन तब से इस क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण तूफान नहीं देखा गया। अब चूंकि तापमान कम हो गया है, इसलिए हमें दिल्ली में धूल भरी आंधी की उम्मीद नहीं है।

Image Credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try