Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रहा इस साल अप्रैल का सबसे ठंडा दिन

April 18, 2019 12:50 PM |

दिल्ली और इससे सटे इलाके नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बीते दो-तीन दिनों से रुक—रुक कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार की सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों में दिल्ली के पालम में 1.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सफदरजंग में 0.5 मिलीमीटर और आयानगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बीते 2-3 दिनों से हो रही इन मौसमी हलचलों के कारण यहां के अधिकांश भागों के दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। कल यानि 17 अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री की गिरावट के साथ 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल अप्रैल में सबसे कम तापमान था।

पिछले 10 सालों में दिल्ली में सिर्फ एक बार रात का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि 4 बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सामान्यतः अप्रैल में दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसतन 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है।

Also Read In English: Delhi records seasons lowest maximum and minimum temperature

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली और इससे सटे इलाकों में अब मौसम शुष्क होने के आसार हैं। हालांकि वातावरण में नमी की मौजूदगी और तापमान में वृद्धि की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजस्धानी क्षेत्र में मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद दिल्ली वालों को अगले 2-3 दिनों तक लू से राहत रहेगी। इसके बाद अगले हफ्ते तक मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने के आसार हैं।

Image Credit: Oberoi Hotels

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try