Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में इस सप्ताह शुष्क मौसम; उमस करेगी परेशान

June 13, 2017 12:16 PM |

Delhi hot and dry weather_India today 600मुंबई और कोलकाता में मॉनसून का आगमन 12 जून को हो गया जबकि राजधानी दिल्ली में लोगों को मॉनसूनी फुहारों के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। फिलहाल दिल्ली वालों को गर्मी और उमस भरे मौसम से ही दो चार होना होगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि प्री-मॉनसूनी गतिविधियों यानि धूलभरी आँधी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

[yuzo_related]

इस समय पंजाब से उत्तर प्रदेश होते हुए बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। यह ट्रफ दिल्ली के उत्तर से जा रही है जिसके चलते दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। अरब सागर से राजस्थान होते हुए दिल्ली पहुँच रही हवाओं में आर्द्रता अधिक है जिसके चलते दिल्ली में मंगलवार की सुबह बादलों के साथ हुई। हालांकि यह बादल इतने प्रभावी नहीं हैं कि राजधानी में विशेष बारिश की गतिविधियां देखने को मिलें।

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज़ इस सप्ताह के आखिर तक ऐसे ही बना रहेगा। यानि अगर आप वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको निराश होना पड़े। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाने और धुंध बने रहने का अनुमान है। हालांकि प्री-मॉनसून गतिविधियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार इस सप्ताह में देर शाम, रात या तड़के कहीं-कहीं धूलभरी आँधी चलने या बादलों की गरज के साथ वर्षा होने के आसार बने रहेंगे। रविवार तक दिल्ली में तापमान बहुत अधिक नहीं रहेगा लेकिन आर्द्रता अधिक होने के चलते उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आखिर में आपके लिए राहत की खबर भी दे दें कि दिल्ली में अगले सप्ताह की शुरूआत में मौसम खुशनुमा हो सकता है क्योंकि 19 जून से बारिश के आसार बन रहे हैं।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try