Skymet weather

[Hindi] मॉनसून से पहले दिल्ली में जारी है बारिश

June 1, 2017 12:01 PM |

Rains-delhiदिल्ली सहित उत्तर भारत में बीते 2 दिनों से मौसम की सक्रियता देखने को मिल रही है। बुधवार को राजधानी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। कहीं-कहीं तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश भी हुई है। इस बीच आपको बता दें कि राजधानी वालों को आज भी हल्की बारिश भिगो सकती है। कल दिल्ली के सफदरजंग में 11.8 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि पालम मौसम केंद्र ने 8.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ दिल्ली होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक विकसित हो गई है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक मात्रा में नम हवाएँ पहुँच रही हैं और बादल दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं मौसमी सिस्टमों के चलते दिल्ली में बुधवार को अच्छी बारिश हुई है। बारिश से जुड़े ताज़ा अपडेट के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक कर सकते हैं।

 

DelhiNCR

मौसमी परिदृश्य संकेत कर रहे हैं कि जून के पहले दिन यानि आज भी दिल्ली में हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। नोएडा, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी राज्यों पर बने मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होंगे और हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। यह हवाएँ शुष्क होंगी जिससे कल से मौसम साफ हो जाएगा। कल से दिल्ली में तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

शुष्क और गर्म मौसम का अगला दौर दिल्ली में 7 जून तक जारी रह सकता है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों एक अनुसार 7 जून से शुरू होने वाली प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां अगले 2-3 दिनों तक बनी रहेंगी जिससे गर्मी से एक बार से राहत मिलेगी। अंतराल पर हो रही प्री-मॉनसून वर्षा से गर्मी के प्रचंड प्रकोप से बड़ी राहत लोगों को मिल रही है। इस बीच केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद दिल्ली वाले भी मॉनसूनी बारिश में भीगने को बेकरार हैं। हालांकि इसके लिए अभी और इंतज़ार करना होगा।

Image credit: India.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try