Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में पिछले 5 वर्षों में यह सबसे गर्म सितंबर

September 9, 2015 5:19 PM |

DelhiheatIndiagate295बारिश जल्द बंद होने और लंबे गर्म एवं शुष्क मौसम के दौर से दिल्ली वालों को सितंबर में असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली ने औसत तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो पिछले 5 वर्षों में सितंबर में दर्ज किया जाना वाला सबसे अधिक तापमान है। पिछले वर्ष की तुलना में 2015 के सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी।

दिल्ली में सितंबर के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया तापमान औसत 34.1 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री अधिक रहा। कमजोर मॉनसून और हवा में घटते नमीं के स्तर के चलते ऐसा हुआ।

उत्तर भारत से आमतौर पर सितंबर के दूसरे सप्ताह से मॉनसून की वापसी शुरु हो जाती है जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाती है। मॉनसून के अलावा भी किसी स्थानीय मौसमी हलचल या उत्तर में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से भी दिल्ली और आसपास के शहरों में बारिश नहीं हुई, जिससे बढ़ते तापमान पर कोई लगाम नहीं लग सकी।

दिल्ली में 25 अगस्त के बाद से बारिश नहीं हुई है। लगभग 15 दिनों से राजधानी में आसमान साफ और मौसम शुष्क है। अधिकतम तापमान हर दिन 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। चूंकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून उत्तर भारत से वापसी कर रहा है इसलिए अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम शुष्क और बेहद गर्म ही बने रहने की संभावना है।

हालांकि हवाएँ उत्तर-पश्चिम से आ रही हैं, इसलिए दिन की तेज़ गर्मी और असहजता के मुक़ाबले सुबह और रात का मौसम राहत दे रहा है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम जारी रहने की संभावना है।

Image Credit : NDTV

 

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try