Skymet weather

[Hindi] दिल्ली की सर्दी जल्द दिखाएगी अपना असर, दिसंबर की शुरुआत में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुँच सकता है

November 28, 2019 1:18 PM |

दिल्ली की मशहूर सर्दी का असर अभी दिखा नहीं है क्योंकि पारा अभी 10 डिग्री से नीचे पहुंचा नहीं है। आमतौर पर नवंबर महीने में दिल्ली में एक या एक से अधिक बार पारा 10 डिग्री से नीचे आता है। नवंबर महीने की शुरुआत 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ होती है और आखिर तक आते-आते यह 10 डिग्री से नीचे चला जाता है।

वर्ष 2007 से 2018 के 12 वर्षों का इतिहास देखें तो 7 वर्षों में ऐसा हुआ है जब दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। 2017 में तो न्यूनतम तापमान एक बार गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। हालांकि साल 2019 में अब तक एक बार भी पारा सिंगल डिजिट में नहीं पहुंचा है। नवंबर 2019 में सबसे कम तापमान 20 तारीख, बुधवार को (11.4°C) रिकॉर्ड किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 48 घंटों से आंशिक बादल दिखाई दे रहे थे। आसपास के भागों में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई है, जिसके चलते दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का भी असर जल्द दिखाई देगा। फिलहाल बादल और बारिश के चलते आज, 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान बढ़ते हुए 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

English version: First week of December to bring in Winter chill over Delhi combined with single digit temperatures
अगले 24 घंटों में यह बादल साफ हो जाएंगे और मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। इस बदलाव के साथ हवाओं रुख भी पूर्वी से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। यही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ पहाड़ों पर पिछले दो दिनों से हुई बर्फबारी की ठंडक लेकर राजधानी तक आएंगी जिससे दिल्ली की मशहूर सर्दी अपने असली रंग में आ जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में 3-4 दिसम्बर तक पारा गिरकर 10 डिग्री से नीचे आ जाएगा। उम्मीद है कि सर्दी का यह झोंका कम से कम अगले एक सप्ताह तक चलेगा।

Image credit: DevBlog

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try