[hindi] दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में छाया कोहरा, दिन के तापमान में हुई गिरावट

December 14, 2019 5:00 PM|

up (1)

उत्तरी पश्चिमी मैदानों में पिछले दो दिनों में गरजके साथ वर्षा हुई है। यह बारिश एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है जो जम्मू और कश्मीर और राजस्थान के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ।

पिछले 24 घंटों में, पंजाब और उत्तर हरियाणा के हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई है, साथ ही, लुधियाना में 15 मिमी, पटियाला में 4 मिमी, अंबाला में 16.4 मिमी, चंडीगढ़ में 4 मिमी और करनाल में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उत्तर राजस्थान से सटे हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। जबकि पश्चिम राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों में कोहरा देखने को मिला।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में, दिल्ली के सफदरजंग मेंअधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसी तरह, आगरा में भी पांच डिग्री की गिरावट देखी गई और दिन का तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।

स्काइमेट विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहेगी। इसी दौरान आज शाम तक मौसम में सुधार होने लगेगा।

पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्द दिन की स्थिति होने की संभावना है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से उत्तर-पश्चिम की हवाएँ आज दोपहर तक मैदानी इलाकों में बहने लगेंगी।

English Version: With torrential rains over Northwest Plains, Delhi, Punjab, Haryana, UP witnesses fog and drop in day temp

अनुमान है कि, 15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा साथ ही, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है।

Image credit: Krishijagran

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

Similar Articles