Skymet weather

[Hindi] अल नीनो अपडेट: समुद्र की सतह का तापमान औसत से ऊपर, लेकिन मॉनसून से पहले इसमें कमी का पूर्वानुमान

April 5, 2020 8:40 AM |

नीनो संकेतों के लिए प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के पास लगभग 12 लाख वर्ग किलोमीटर लंबे समुद्री क्षेत्र का तापमान मापा जाता है। इसके लिए प्रशांत महासागर के चार नीनो क्षेत्रों में तापमान के आंकड़े इकठ्ठा किए जाते हैं। तापमान मापने के लिए अन्तरिक्ष में मौजूद उपग्रहों के अलावा विभिन्न तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं।

नीनो-4 पश्चिमी प्रशांत में सबसे दूरस्थ क्षेत्र है। जबकि नीनो 1 व 2 अमरीकी महाद्वीप के सबसे करीब हैं। जिस 3.4 रीजन से अल नीनो के अस्तित्व का पूर्वानुमान लगाया जाता है वह नीनो 1 व 2 तथा नीनो-4 के बीच में है। ओएनआई यानि ओषनिक नीनो इंडेक्स नीनो 3.4 क्षेत्र में समुद्र की सतह के औसत तापमान में उतार-चढ़ाव को कहा जाता है और यही अल नीनो के अस्तित्व में होने या ना होने का प्राथमिक बिन्दु होता है।

Read this article in English: El Nino to rise above the spring barrier

समुद्र की सतह के औसत तापमान में सितंबर-2019 के मध्य से वृद्धि शुरू हुई। इस समय समूचे प्रशांत महासागर में एसएसटी यानि समुद्र की सतह का तापमान औसत से कुछ ही ऊपर है। हालांकि वर्तमान में अल नीनो तटस्थ स्थिति में है यानि ENSO न्यूट्रल है। दुनिया भर की मौसम एजेंसियां समुद्र की सतह के औसत तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि को थ्रेसहोल्ड वैल्यू मानती हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्यूरो ऑफ मीटियोरॉलजि (बॉम) 0.8 डिग्री वृद्धि को थ्रेसहोल्ड वैल्यू मानती है।

El Nino

वसंत ऋतु और अल नीनो का विशिष्ट परस्परिक नाता है। मौसम विज्ञान की भाषा में इसे ‘स्प्रिंग बैरियर’ कहा जाता है। यह तो स्पष्ट है कि जैसे-जैसे पूर्वानुमान का समय नज़दीक आता जाता है, इसके बारे में अनुमान सटीक होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि वसंत ऋतु में ईएनएसओ के पूर्वानुमान के लिए यह सही नहीं होता है। यही नहीं अल नीनो का जो डाटा इस समय आएगा उसे भी समुद्र की वर्तमान स्थिति का सटीक प्रतिबिंब नहीं माना जा सकता है। समुद्र से जुड़े मॉडल से मिलने वाले आंकड़े मार्च और अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों में बहुत भरोसेमंद नहीं होते हैं।

पिछले तीन हफ्तों का नीनो तापमान:

इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि समुद्र का तापमान गर्म हो रहा है। हालांकि यह अभी भी बहुत अधिक नहीं है। समुद्र के पश्चिम का आधा हिस्सा और मध्य हिस्सा कुछ गर्म है। लेकिन इन क्षेत्रों के मॉनसून के समय ठंडे हो जाने के आसार हैं, जिससे मॉनसून पर इसके नकारात्मक प्रभाव की आशंका फिलहाल नहीं है।

निष्कर्ष यह है कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमें अभी और इंतज़ार करना होगा क्योंकि अल नीनो एक ऐसा प्रभावी पहलू है जो अक्सर आश्चर्यजनक और चौंकाने वाले परिणाम दे जाता है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाएगा, अल नीनो के संबंध में मिलने वाले संकेत और सटीक होते जाएंगे।

Image credit: Critic Brain

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try