Skymet weather

[Hindi] सागर तूफान जल्द टकराएगा सोमालिया से; इथियोपिया और जिबूती भी होंगे प्रभावित

May 19, 2018 9:55 AM |

18-05-2018-Gulf-Cyclone-600 (1)

Updated on May 18, 2018 11:50 AM (IST): सागर तूफान जल्द टकराएगा सोमालिया से; इथियोपिया और जिबूती भी होंगे प्रभावित

अरब सागर में बना समुद्री तूफान सागर सोमालिआ की तरफ बढ़ रहा है। इस समय यह अदन की खाड़ी के काफी करीब है। तूफान सागर यमन से 170 किलोमीटर दूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व में है।

चक्रवाती तूफान 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके साथ 80 से 100 किलोमीटर की गति से हवाएँ चल रही हैं। अगले 12 घंटों तक सागर सशक्त बना रहेगा और हवा की रफ्तार बढ़कर 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच सकती है। अगले 12 घंटों के बाद इसकी क्षमता में कमी आने के आसार हैं।

अदन की खाड़ी में समुद्र की सतह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है जो चक्रवात के लिए मददगार होगा। अनुमान है कि आज शाम को यह सोमालिया के तटों से जमीनी भागों पर पहुंचेगा और उस समय इसकी क्षमता चक्रवाती तूफान की बनी रहेगी। लैंडफाल के बाद तूफान की क्षमता में कमी आनी शुरू होगी।

फिलहाल सोमालिया, जिबूती और इथियोपिया तथा आसपास के भागों में आज और कल मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जाएगी। यही नहीं इन देशों में तूफान के पहुँचने के बाद भीषण हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है जिससे कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियाँ बनेंगी और सामान्य जन-जीवन प्रभावित होगा।

Originally published on May 17, 2018: अरब सागर में सीज़न का पहला चक्रवाती तूफान; भारतीय तटों को नहीं करेगा प्रभावित

अरब सागर में इस सीज़न का पहला चक्रवाती तूफान विकसित हो गया है, जो अदन की खाड़ी का रुख कर चुका है। इससे पहले यह सिस्टम एक निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ और धीरे-धीरे सशक्त होते हुए यह डिप्रेशन बना। बाद में यह सिस्टम और प्रभावी हुआ और चक्रवाती तूफान का रूप लेकर यमन की ओर बढ़ रहा है। भारत से काफी दूर होने के कारण यह पश्चिमी तटों को प्रभावित नहीं करेगा।

बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान यमन के तटों से पूर्व और उत्तर-पूर्व में 490 किलोमीटर दूर था। तूफान के चलते यमन के करीब अरब सागर में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से हवाएँ चल रही हैं। सैटेलाइट इमेज के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती तूफानी अब पूरी तरह से सशक्त हो गया है और आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसके और प्रभावी होने की संभावना कम है। इस सीज़न में भारत के आसपास के समुद्री क्षेत्र में बनने वाला यह पहला चक्रवाती तूफान है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह समुद्री तूफान अदन की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। खाड़ी के करीब पहुँचने से पहले यह कमजोर होना शुरू हो जाएगा क्योंकि अदन की खाड़ी के पास पहुँचते ही इसे मिलने वाली एनर्जी सीमित हो जाएगी और सीमित जल क्षेत्र से ही इसे मदद मिलेगी। खाड़ी के दोनों ओर भू-क्षेत्र अधिक होने के चलते ऐसा होगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती तूफान कल अदन की खाड़ी के काफी करीब पहुँच जाएगा और यहीं से इसके कमजोर होने की प्रक्रिया शुरू होगी। कल दोपहर बाद कमजोर होकर डिप्रेशन बन जाएगा और जब यमन के पास पहुंचेगा तब तक और कमजोर हो जाएगा। यानि आने वाले समय में इसके सशक्त होने के नहीं बल्कि कमजोर होने के आसार हैं।

[yuzo_related]

हिन्द महासागर में विकसित होने के बाद यह उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे निकला। भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों से दूर होने के चलते पश्चिमी तटों को प्रभावित करने के आसार बिलकुल नहीं हैं। अदन की खाड़ी के करीब पहुँचते ही आसपास के कई देशों को प्रभावित करेगा। यमन, सोमालिआ और सऊदी अरब में तूफानी हवाएँ चलेंगी। तीनों देशों में धूल का तूफान पहले आएगा और बाद में 19 मई से 21 मई के बीच भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try