Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में बारिश होने के अच्छे आसार

October 22, 2015 1:52 PM |

IndiaTV_rainydayअक्टूबर में दिल्ली और आसपास के भागों में बारिश का एक और दौर अपेक्षित है। 25 और 26 अक्टूबर को संभावित बारिश का यह दौर इस बार लंबा हो सकता है। स्काइमेट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब आ रहा है, जो इस समय अफगानिस्तान को पार करने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान को प्रभावित करने के बाद यह उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों को 24 अक्टूबर को बारिश देगा।

दिल्ली और आसपास के भागों सहित उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 25 और 26 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश होने और गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

साथ ही 24 से 36 घंटे के अंतराल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो हरियाणा और उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ मिलेगा। इन दोनों के प्रभाव से दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां होंगी।

हालांकि बारिश कुछ-कुछ स्थानों पर होगी लेकिन इससे राष्ट्रीय राजधानी में दिन के तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक चल रहा है।
स्काइमेट के अनुसार दिल्ली और आसपास के भागों में मॉनसून के बाद होने वाली बारिश से समान्यतः न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है। इस समय न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। बारिश के संभावित दौर से इन भागों में सर्दी की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

दिल्ली में इससे पहले 14 अक्टूबर को भारी बारिश दर्ज की गई थी। अक्टूबर की यह पहली बारिश थी जो माह के पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई थी। अक्टूबर में सामान्यतः 17.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है।

Image Credit: IndiaTV

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try