Skymet weather

[Hindi] पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में बदला है मौसम का हाल, अगले कुछ दिन होती रहेगी बारिश

February 4, 2020 6:16 PM |

odisha (

देश के मध्य भागों पर एक के बाद एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के बनने के कारण पूर्वी भारत के राज्यों में बदला है मौसम का मिजाज़। इस समय पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना है। कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन इस सप्ताह देश के पूर्वी हिस्सों पर अच्छी बारिश दे सकता है।

ओडिशा पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ है था यह अब बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिमी भागों पर है। यही सिस्टम कभी दक्षिण में जा रहा है तो कभी उत्तर में जिससे बारिश भी कभी मध्य भारत और इससे सटे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तो कभी सटे पूर्वी राज्यों में देखने को मिल रही है।

विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ मध्य भारत के भागों पर आ रही हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत से शुष्क हवाएँ भी पहुँच रही हैं। दो विपरीत दिशा की हवाओं के कारण इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है।

English Version: Rainy week lies ahead for Jharkhand, Odisha and Gangetic West Bengal

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 6 से 9 फरवरी के बीच पूर्वी राज्यों में खासकर ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की गतिविधियां 7-8 फरवरी को चरम पर होंगी। इस दौरान बारिश के साथ तटीय ओडिशा में बादलों की भीषण गर्जना होने, बिजली गिरने और ओले गिरने की भी आशंका है।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि इन भागों में भी 8 और 9 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
Image credit: Siasat

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try