Skymet weather

[Hindi] बारिश की तबाही ने तमिलनाडु में ली 59 लोगों की जान

November 16, 2015 1:20 PM |

heavy-rain-in-chennaiबंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के चलते तमिलनाडु में भीषण बारिश हो रही है। बारिश की गतिविधियों में चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई भागों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हुए हैं जिसमें 59 लोगों की जानें जा चुकी हैं। खाड़ी में समुद्र से और आफत बरसने की संभावना है, जिससे परिस्थितियाँ और खतरनाक हो सकती हैं।

लगातार हो रही तेज़ बारिश के चलते प्रसिद्ध मरीना बीच पर पानी भर गया है। अगले 24 से 48 घंटों तक समुद्र में हालत खराब रहने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।

बारिश के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सहित कई जिलों में जन-जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। सड़क और रेल सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई रेल गाड़ियाँ रद्द कर दी गई हैं जबकि कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

चेन्नई में बीते 24 घंटों के दौरान लगभग 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिसने चेन्नई के लोगों की दिनचर्या को काफी मुश्किल बना दिया है। तमिलनाडु की राजधानी सहित अनेक भागों में और अधिक वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। तेज़ बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य के स्कूलों और कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

उत्तर-पूर्वी मॉनसून के सक्रिय होने के चलते तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में सैकड़ों मिलीमीटर वर्षा हुई है। कुछ भागों में बहुत अधिक बारिश होने के चलते सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड बन गया है।

तमिलनाडु के अलावा केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी अधिकांश जगहों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां हुई हैं। इन राज्यों में भी अगले 24 से 48 घंटों तक वर्षा इसी तीव्रता से जारी रह सकती है।

Image Credit : Economic Times

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try