Skymet weather

[Hindi] पटना, गया, रांची, जमशेदपुर में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

February 23, 2019 10:25 PM |

Bihar Lightning and Rain deaths_The Financial Express 600बिहार और झारखंड में मौसम करवट लेने को तैयार है। दोनों राज्यों में बादलों की गर्जना के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। बिहार और झारखंड में अब वह मौसम आने वाला है, जब बिहार और झारखंड के लोगों को बादल दिखते ही डर लगने लगता है। कई इलाकों में एक साथ तेज हवाएं चलती हैं, बारिश होती है और बादलों की भीषण गर्जना के साथ बिजली गिरने की आशंका रहती है। जिसके कारण कई बार बेवजह लोग काल की चपेट में आ जाते हैं।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय तटीय कर्नाटक से मध्य भारत तक एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना हुआ है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों में बिहार और झारखंड के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। जब किसी स्थान पर दो विपरीत दिशा की और विपरीत प्रकृति की हवाएं आपस में टकराती है, उस मौसमी स्थिति को कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन कहा जाता है। यह ज़ोन इस समय तटीय कर्नाटक से मध्य भारत तक बना हुआ है।

धीरे-धीरे यह ज़ोन पूर्वी भारत के भागों पर पहुंचेगा। इसके चलते 24 फरवरी से बिहार और झारखंड पर घने बादल बनेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें 24 फरवरी की शाम या रात से शुरू हो जाएंगी। गतिविधियां सोमवार से ज़ोर पकड़ेंगी और 25 से 27 फरवरी के बीच बिहार और झारखंड में अधिकांश जगहों पर बादलों की तेज़ गर्जना सुनी जा सकती है। साथ ही मध्यम से भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश के साथ भी तूफानी रफ़्तार से हवाएँ चलने, बिजली चमकने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद, औरंगाबाद, पटना, गया, नवादा, किशनगंज, पुर्णिया, अररिया सहित और पूर्वी दोनों राज्यों में अधिकांश जगहों पर मौसम में भारी हलचल होने की आशंका है।

इसलिए हमारा सुझाव है कि बिहार और झारखंड में 25 से 27 फरवरी के बीच मौसम बिगड़ने की स्थिति में जितना संभव हो खुले में ना निकलें, ताकि बिजली या तूफानी हवाओं के रूप में आसमानी आफ़त का बेवजहा शिकार ना हों।

Image credit: The Financial Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try