Skymet weather

[Hindi] गुजरात के डैंग में ताबड़तोड़ बारिश, बाढ़ का संकट

July 12, 2016 1:31 PM |

Gujarat-floods floodlist 600गुजरात के उत्तरी भागों में हुई भारी बारिश के चलते गुजरात के डैंग ज़िले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार झमाझम बारिश के से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और ज़िले के कई गांवों का संपर्क राज्य से शेष हिस्सों से कट गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए सरकार ने राहत शिविर लगाए हैं। इस वर्ष के मॉनसून में डैंग गुजरात का पहला क्षेत्र है जहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए हैं।

दीसा और अहमदाबाद जैसे अन्य हिस्सों में भी बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि गुजरात के उत्तरी जिलों में आने कुछ दिनों के दौरान अच्छी मॉनसून बौछारें जारी रह सकती हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के भागों में भी मध्यम से भारी मॉनसून वर्षा हो सकती है।

सोमवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान निम्नलिखित स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई:

Rain in Gujarat

 

इस समय के मौसमी परिदृश्य के अनुसार महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के भागों पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। मध्य भारत पर बने एक निम्न दबाव और एक चक्रवाती हवा के क्षेत्र के चलते इन राज्यों में भारी मॉनसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भी अच्छी मॉनसूनी वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। ओड़ीशा और उससे सटे झारखंड पर एक नया मॉनसूनी सिस्टम विकसित हो गया है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try