Skymet weather

[Hindi] ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जारी रहेगी बारिश

February 1, 2020 12:07 PM |

odisha

जनवरी के महीने में देश के पूर्वी हिस्सों जेसे ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे पूर्वी भारत में मौसम शुष्क ही बना रहा।

आज हम ओडिशा में छिटपुट बारिश की उम्मीद करते हैं, जो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तट तक फैले हुए ट्रफ के कारण होगी।

इसके अलावा, एक कोन्फ़्लुएन्स जोन झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में विकसित होने की उम्मीद है, जिसके बाद झारखंड, ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 3 फरवरी तक गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से बादल छाने और नम हवाओं के कारण, इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। जबकि एक ही समय के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकते है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार अब कोन्फ़्लुएन्स जोन दूर चला जाएगा, जिसके कारण ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 फरवरी की शाम तक मौसम साफ बना रहेगा।

English Version: More rains likely in Odisha, Jharkhand and West Bengal, winter chill to continue

तो हम यह कह सकते हैं कि यह बेमौसम बारिश अभी भी फरवरी की पहली छमाही में पूर्वी भागों में जारी रहेगी।

Image credit:  Hindusthan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try