Skymet weather

[Hindi] लखनऊ, जयपुर और ग्वालियर भीषण लू की चपेट में

April 3, 2017 6:07 PM |

Hot days in Rajasthanबीते कई दिनों से देश के अधिकांश हिस्से विशेषकर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी इलाके लू की चपेट में हैं। अनेक भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया रहा है। अधिकतम तापमान कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ रहा है और यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों, मध्य प्रदेश के कुछ भागों और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बेतहासा गर्मी पड़ रही है। लू के रूप में चल रही गर्म तथा शुष्क हवाओं से लोग हलकान हैं। इस भीषण गर्मी के लिए दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान के दक्षिणी और मध्य भागों में तापमान काफी अधिक है जिससे इन हिस्सों से आ रही गर्म और शुष्क हवाएँ गर्मी को लगातार बढ़ा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के कई इलाके समय से पहले लू का अनुभव कर रहे हैं। राज्य के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इलाहाबाद, बांदा, झाँसी, लखनऊ और वाराणसी में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा जैसलमर, बाड़मेर, बीकानेर और चुरू सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी जारी है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर और खजुराहो जैसे कुछ इलाकों में भीषण रूप से लू चल रही है।

नीचे दी गई सारणी में प्रमुख जिलों में रिकॉर्ड किए गए तापमान से भीषण गर्मी का अंदाज़ा आप लगा सकते हैं:

Lucknow, Jaipur, Gwalior under heatwave’s grip

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक भीषण लू और गर्मी से अगले 48 घंटों तक किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। लेकिन उत्तर भारत में होने वाली संभावित बारिश के चलते अगले 48 घंटों के पश्चात इन राज्यों में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा जिससे मौसम का मिजाज़ बदलने और राहत मिलने की संभावना है।

इस समय पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क और गर्म पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। अगले 2 दिनों के बाद हवा बदलकर उत्तरी या उत्तर-पश्चिमी होगी जो तुलनात्मक रूप में शीतल होगी। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 2 दिनों के बाद उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और मध्य भारत के भागों में लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलेगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try