Skymet weather

[Hindi] आईपीएल 2019: कोलकाता में नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के मुक़ाबले में गर्मी और उमस भी होंगे प्रतिद्वंदी

April 28, 2019 5:01 PM |

आईपीएल के 12वें सीज़न का 47वां मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा। रविवार का यह दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच रात 08:00 बजे से इडेन गार्डन मैदान पर होगा।

अपने घरेलू मैदान में खेल रही कोलकाता की टीम से फैंस को काफी उम्मीदें रहेंगी। वहीं मुंबई इंडियंस अपनी हार को दोहराने से बचने की पूरी कोशिश करेगी।

मैच के समय कोलकाता का मौसम

आज मैच के दौरान कोलकाता का मौसम बहुत गर्म और उमसभरा होगा। जब खेल शुरू होगा उस समय दिन का तापमान भले ही घटकर 31 और 30 डिग्री के आसपास आ जाएगा लेकिन खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत नहीं मिलेगी क्योंकि आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत के स्तर पर बनी रहेगी। इसके चलते गर्मी का फील फ़ैक्टर 35 डिग्री का होगा

इसमें थोड़ी राहत इसलिए मिल सकती है क्योंकि हवा काफी तेज़ होगी। मौसमी विशेषज्ञों के अनुसार कोलकाता में रात 8 बजे भी 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवा के कारण खिलाडियों और दर्शकों को कुछ सुकून मिल सकता है।

बात आंकड़ों की

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच 23 मुक़ाबले हुए हैं। जिनमे से 18 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किये वहीं नाईट राइडर्स को 5 बार जीत मिली। इनमे से 9 मुक़ाबले मुंबई में हुए जिनमे से 7 मैच मुंबई ने जीते और 2 मैच कोलकाता ने जीते। और कोलकाता में हुए 9 में से 8 मैच मुंबई ने जीते और कोलकाता को सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली। इन आंकड़ों के हिसाब से मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है।

इस सीज़न की शुरुआत में कोलकाता ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिर उनके पैर लड़खड़ा गए और पिछले 5 मैचों से लगातार हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम इस सीज़न में खेले गए अपने 11 में 4 जीत ही दर्ज कर पायी है। जिसके कारण वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।

वहीं मुंबई इंडियंस इसके बिलकुल उलट है। मुंबई इंडियंस इस सीज़न में 11 में से 7 मैच जीत कर अंकतलिका में दूसरे स्थान पर है।

ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या कोलकाता नाईट राइडर्स अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाती है या फिर आंकड़ों के मुताबिक मुंबई जीत अपने नाम करती है।

Image Credit: deccanchronicle.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try