Skymet weather

[Hindi] झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में काल बैसाखी, बिजली गिरने की आशंका

May 8, 2017 6:36 PM |

Lightning in Bihar, Jharkhandलाइटनिंग से जुड़ी वर्तमान स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें:

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के छोटा नागपुर पठार के कुछ इलाकों में मौसम इस समय उपद्रवी रूप धारणा कर चुका है। झारखंड, इससे सटे ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में अधिकांश जगहों पर घने बादल बने हुए हैं। छोटा नागपुर पठार में प्री-मॉनसून वर्षा के समय काल में कभी-कभी बादलों की भीषण गर्जना और बिजली गिरने जैसी मौसमी गतिविधियां देखने को मिलती हैं। इस समय मौसम का मिजाज़ कुछ ऐसा ही बना हुआ है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय झारखंड के जमशेदपुर के पूर्व और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के पश्चिम में कई जगहों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। इस दौरान इन भागों में भीषण रूप से गर्जना के साथ बौछारें दर्ज की जाएंगी। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

मार्च से मई महीने के दौरान देश में प्री-मॉनसून वर्षा होती है। प्री-मॉनसून वर्षा की इसी अवधि के दौरान छोटा नागपुर पठार में होने वाली मौसमी गतिविधियों को काल बैसाखी यानि नॉरवेस्टर भी कहा जाता है। छोटा नागपुर पठार में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर ओड़ीशा और छत्तीसगढ़ तक के कुछ इलाके आते हैं।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हिमालयी भागों में 9-10 मई को भी मौसम सक्रिय रहेगा। इन भागों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। पूर्वी बिहार आकाशीय बिजली के लिहाज से काफी ख़तरनाक ज़ोन में गिना जाता है और यहाँ बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहती है। सुझाव है कि खराब मौसम की स्थिति में खुले में ना जाएँ।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try