Skymet weather

मॉनसून 2019: पंजाब और हरियाणा में मॉनसून के लिए और कितना करना होगा इंतजार, कब पहुंचेगा मॉनसून ?

June 27, 2019 5:50 PM |

पंजाब और हरियाणा में मॉनसून दिल्ली में दस्तक देने के आसपास ही पहुँचता है। हालांकि, मॉनसून गति के क्षमता के आधार पर इसमें 4-5 दिनों का अंतर हो सकता है। यह अंतर खासकर पंजाब में देखी जाएगी।

पंजाब और हरियाणा में आमतौर पर 1 जुलाई को मॉनसून का आगमन हो जाता है लेकिन इस समय मौसमी स्थितियां 1 जुलाई तक मॉनसून के आने के लिहाज़ से अनुकूल नहीं है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब में इस बार मॉनसून के आने में देरी हो सकती है और संभवतः 9 जुलाई तक पंजाब में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। जबकि, हरियाणा में भी एक सप्ताह की देरी के साथ 5 जुलाई के आसपास मॉनसून का आगमन हो सकता है।

Monsoon onset dates of Punjab, Haryana and Delhi

इन दोनों राज्यों में मॉनसून की बारिश दक्षिण पश्चिम मॉनसून पर ज्यादा निर्भर नहीं होती है। बल्कि, पश्चिमी हिमालय पर बने पश्चिमी विक्षोभ और इस प्रणाली से बनने वाले चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मॉनसून की गति प्रभावित होते हैं और इस क्षेत्र में अच्छी बारिश देने में मदद करते हैं।

हालांकि, पंजाब और हरियाणा में मॉनसून की अवधि व्यापक नहीं है। जुलाई और अगस्त दोनों राज्यों के लिए एकमात्र सक्रिय मॉनसून का महीना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के का देर से आने और जल्दी वापस जाने के पीछे यही वजह है।

इस बीच, पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की प्रगति पहले से ही धीमी रही है और मौजूदा स्थिति भी बेहतर नहीं दिख रही है। नीचे दिए गए तालिका बता रही है कि देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत में देरी क्यूं हुई है।

Delhi Monsoon Onset 2019

दूसरी ओर, पंजाब और हरियाणा पहले ही जून में भारी वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं। स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में अब तक बारिश में 52 प्रतिशत की कमी है, जबकि पंजाब में यह कमी 35 प्रतिशत है।

Image Credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try