Skymet weather

[Hindi] लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, अंबाला, करनाल में अगले 24 घंटों के दौरान जारी रह सकती है प्री-मॉनसून वर्षा

June 18, 2018 4:57 PM |

Chandigarh-rain पिछले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब के कुछ भागों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं। अनुमान है कि इन भागों में अगले 24 घंटों के दौरान छिटपुट वर्षा देखने को मिलेगी। पंजाब के उत्तरी जिलों में 15 जून को कई स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान भटिंडा और पटियाला में 3 मिमी, लुधियाना में 2 मिमी, आनंदपुर साहिब में 1.2 मिमी और चंडीगढ़ में 0.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी पंजाब से देश के पूर्वी भागों तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी भागों में मौसम में हलचल हुई है और यह ट्रफ अभी भी सक्रिय है जिससे अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की देखने को मिल सकती है। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और आनंदपुर साहिब सहित पंजाब में इस दौरान कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है।

इसी तरह अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और हिसार सहित हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान गर्जना के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। बीते दिनों की बारिश के चलते दोनों राज्यों विशेषकर पंजाब में कई स्थानों पर तापमान में भारी गिरावट आई है। कल का अधिकतम तापमान पटियाला में 29.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 30.7 डिग्री, लुधियाना में 29.9 डिग्री और फ़िरोज़पुर में 28.1 डिग्री रहा। इन सभी भागों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक नीचे चल रहा है।

[yuzo_related]

हरियाणा में भी कई जगहों पर सामान्य से 5 से 8 डिग्री नीचे तापमान रिकॉर्ड किया गया। अंबाला में 30 डिग्री, चंडीगढ़ में 30.7 डिग्री, करनाल में 27.5 और कुरुक्षेत्र में 27.5 डिग्री तापमान रहा। अगले 24 घंटों के दौरान संभावित हल्की प्री-मॉनसून वर्षा और छाए बादलों के बीच दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in jammu and Kashmir and north India

अगले 24 घंटों के बाद यहाँ बने सिस्टम कमजोर हो जाएंगे जिससे मौसम शुष्क हो जाएगा। अनुमान है कि 19 जून से हरियाणा और पंजाब में फिर से तापमान बढ़ेगा और अगले 4-5 दिनों तक तेज़ गर्मी सताएगी। इस समय मॉनसूनी हवा मंद पड़ गई है जिससे पंजाब और हरियाणा में जून के आखिर तक इसके पहुँचने की संभावना कम है। लेकिन बीच-बीच में प्री-मॉनसून वर्षा कुछ राहत दिलाती रहेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try