Skymet weather

[Hindi] वैष्णो धाम में बारिश के आसार कम; श्रद्धालुओं को मिलेगा सुहावने मौसम का साथ

September 8, 2017 1:35 PM |

Vaishno Devi

Update: 08-09-2017 वैष्णो धाम में बारिश के आसार कम; श्रद्धालुओं को मिलेगा सुहावने मौसम का साथ

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से आगे निकल रहा है। मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में पहुँचने वाली है। यह दोनों सिस्टम बहुत प्रभावी नहीं हैं जिसके चलते कटरा स्थिति वैष्णो धाम सहित जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। इसी कारण इन भागों में अधिक बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि छिटपुट बादल छाए रहेंगे और जम्मू कश्मीर में बूँदाबाँदी या कहीं हल्की वर्षा की संभावना को भी पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है।

उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी कम हो गई है जिससे वैष्णो धाम में सुबह और रात की ठंडक बढ़ेगी जबकि दिन में खिली धूप और शीतल हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा। वैष्णो देवी के पवित्र तीर्थस्थल के भ्रमण के लिए मौसम अनुकूल है।

 

Published on 07-09-2017 वैष्णो धाम में हल्की बारिश; इस सप्ताह दर्शन के लिए अनुकूल रहेगा मौसम

वैष्णो धाम उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में से है। आमतौर पर हर वर्ष वैष्णो देवी के दर्शन के लिए औसतन 1 करोड़ यात्री जम्मू कश्मीर स्थित कटरा पहुँचते हैं। मॉनसून सीजन में भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी रहता है। इस वर्ष जून 2017 में लगभग 11 लाख 85 हज़ार तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए, जो इस वर्ष किसी एक महीने में सर्वाधिक है। मॉनसून के महीनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

पवित्र मंदिर पहाड़ों पर बसा है जिसके चलते यात्रा की योजना बनाते समय श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसीलिए स्काइमेट, वैष्णो देवी धाम पर बदलते मौसम पर नज़र भी रखता है और आपको समय-समय पर इस बारे में जानकारी भी दी जाती है। इस सप्ताह जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह बारिश यात्रा में बाधा पैदा नहीं करेगी। यात्रा पर जाने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए यहाँ क्लिक करें।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में है। साथ ही मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के चलते कटरा सहित जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। वैष्णो देवी में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

कटरा स्थित वैष्णो धाम में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। बारिश के चलते तीर्थयात्रियों के सामने विशेष मुश्किल आने के आसार नहीं हैं। हालांकि भवन तक चढ़ाई करने में बारिश के पानी से फिसलन होना स्वाभाविक है जिससे कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है। कल से यहाँ मौसम साफ हो जाएगा। सप्ताह के अंत में सुहावना मौसम तीर्थयात्रियों का चलते आनंद दोगुना कर सकता है। सुबह और रात में ठंडक महसूस की जा सकती है जबकि दिन बेहद खुशगवार बन रहेगा।

Image credit: Zeero Point

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try