Skymet weather

[Hindi] महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: राज्य में सुबह 8 बजे से मतदान जारी, पुणे, सांगली, सतारा सहित कई जिलों में बारिश की चुनौती

October 21, 2019 12:55 PM |

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के साथ ही सतारा लोकसभा की खाली हुई सीट के लिए भी उपचुनाव कराया जा रहा है। मतदान सवेरे 8 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को होगा। सवेरे 8 बजे वोटिंग शुरू होने के बाद से 12 बजे तक तकरीबन 8-9% मतदान हुआ था। उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत में सुधार होगा।

हालांकि इसमें कितना सुधार होगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। अरब सागर पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते लगभग समूचे महाराष्ट्र में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बारिश दक्षिणी भागों में ज़्यादा होने की संभावना है।

English Version: Maharashtra election 2019: Pune to observe moderate rain with short intense spells on polling day

बारिश की संभावना मुख्यतः सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, उस्मानाबाद, बीड, नांदेड़, हिंगोली और आसपास के दक्षिणी जिलों में सबसे ज़्यादा है। पुणे में भी बारिश के आसार हैं। पुणे में भी मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। मुंबई में भी कुछ बौछारें गिर सकती हैं। लेकिन बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी जिससे मुंबई के लोगों को शायद वोट डालने में ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।

दूसरी ओर ठाणे, नाशिक, औरंगाबाद, जलगांव, धुले, अमरावती, नागपुर, यवतमाल, बुलढाणा, वर्धा और गोंदिया सहित उत्तरी शहरों में बारिश होगी तो बहुत हल्की होगी जिससे इन भागों में वोटर्स को घर से निकलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

देश भर के मौसम का हाल जानें इस वीडियो में: 

मीडिया खबरों के अनुसार महाराष्ट्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। राज्य पुलिस के अलावा और केन्द्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। तीन लाख से अधिक कर्मियों को महाराष्ट्र में चुनाव में तैनात किया गया है। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में तीन हेलीकॉप्टरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस जिले में मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। जिले में राज्य रिजर्व पुलिस बल की सौ कंपनियां और 45 हजार होमगार्ड तैनात किये गये हैं।

स्काइमेट की महाराष्ट्र के मतदाताओं से अपील है कि बड़ी संख्या में बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बारिश जैसी मौसमी बाधाएं जिस तरह हमें अपना व्यक्तिगत कम करने से नहीं रोक पाती हैं उसी तरह मौसमी की इस चुनौती को मतदाता हरा सकते हैं।

Image credit: Zeenews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try