Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगा पारा

March 5, 2018 6:37 PM |

Chandigarh dry weatherउत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं। इससे पहले इन भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हुई। बारिश के प्रभाव से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। मैदानी राज्यों में अब मौसम शुष्क हो गया है जिससे तापमान ऊपर जाएगा और गर्मी बढ़ेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, इससे सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों विशेषकर मथुरा, पलवल तथा आसपास के भागों में ओलावृष्टि भी हुई। इन गतिविधियों से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी और गर्मी से अच्छी राहत मिली थी।

जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान पंजाब और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ था। इसी सिस्टम ने मैदानी भागों को बारिश दी। इस दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों में बादल दिखाई दिए लेकिन विशेष बारिश नहीं हुई।

अनुमान है कि समूचे मैदानी क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क और साफ होगा। धूप का असर बढ़ने से दिन के तापमान में क्रमशः वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि यहाँ चल रही उत्तर-पश्चिमी शीतल हवाओं के प्रभाव से पारा तेज़ी से नहीं बढ़ेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा जिससे सुबह और रात में हल्की ठंडक अच्छी लगेगी।

[yuzo_related]

उत्तर भारत के पहाड़ों पर 8 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। इसके साथ ही मैदानों में राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा। हालांकि यह बहुत प्रभावी नहीं होगा और राजस्थान के मध्य तथा पूर्वी भागों में हल्की बारिश देगा जबकि शेष इलाकों को निराश कर सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित शेष भागों में आंशिक बादल छाएंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try