Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत में बदला मौसम, छाए बादल; बारिश की भी जल्द होगी शुरुआत, गिर सकते हैं ओले भी

March 4, 2020 3:53 PM |

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत का रुख कर चुका है, जो जल्द ही देश के पर्वतीय राज्यों पर दस्तक देगा। अनुमान है कि आज शाम को पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंच जाएगा और इसके कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में आज रात से ही बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

इसी दौरान पश्चिमी पंजाब में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है। हरियाणा में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। गतिविधियां कल से बढ़ जाएंगी।

English version: Entire North India up for another spell of rains beginning tonight

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इन दोनों सिस्टमों के कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कल सुबह से उत्तर भारत में पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बारिश धीरे-धीरे बढ़ेगी और अनुमान है कि 5 मार्च की शाम को काफी अच्छी वर्षा उत्तर भारत के राज्य में देखने को मिलेगी।

इस दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के तमाम हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसी समय पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बारिश बढ़ जाएगी। 5 और 6 मार्च को समूचे पर्वतीय राज्यों में अच्छी वर्षा और हिमपात होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 मार्च को बारिश अपने चरम पर होगी। इन भागों में भारी बारिश के साथ बादलों की तेज़ गर्जना भी सुनी जा सकती है। तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें: बिहार और झारखंड में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ख़तरा, फसलों का हो सकता है नुकसान

जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब और हरियाणा में 7 मार्च से बारिश कम हो जाएगी लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में 7 मार्च की दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है।

बारिश से रबी फसलों के नुकसान का डर

संभावित तेज़ वर्षा और हवाओं के साथ ओलावृष्टि से उत्तर भारत के राज्यों में फसलों का नुकसान होने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ज़्यादातर रबी फसलें परिपक्व हो रही हैं। इस समय तेज़ हवाओं के साथ होने वाली बारिश और ओलावृष्टि सरसों, गेहूं, चने, मटर, जौ सहित कई फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try