Skymet weather

[Hindi] मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, कल से बारिश पकड़ेगी रफ्तार

June 25, 2019 5:07 PM |

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 15 दिनों की प्रतीक्षा के बाद आखिरकर 25 जून को मॉनसून ने दस्तक दे दी। जून के शुरुआती 20 दिनों साल 2019 में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी रही जिसके कारण, यह मुंबई में देर से पहुंचा है। हालांकि अब मॉनसून का आगमन मुंबई समेत गुजरात के भागों में भी हो गया है। मुंबई में सामान्यः मॉनसून 10 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस साल शुरुआत से ही देरी के कारण मॉनसून 15 दिन की देरी से पहुंचा है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात वायु के कारण मुंबई का मौसम शुष्क और उमस भरा बना हुआ था। बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई के अधिकांश भागों में छिटपुट बारिश देखने को मिली है। कल यानि सोमवार 24 जून की सुबह 08:30 बजे से बीते 24 घंटों में कोलाबा में 7 मिलीमीटर वहीं सांता क्रूज़ में 1 मिलीमीटर की हल्की बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम जानकारों का मानना है कि मॉनसून की दस्तक के साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई में बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद 26 जून से यहां कुछ इलाकों में हल्की से मध्यमम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 27 और 28 जून को, यहां मध्यम बारिश तथा कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की सम्भावना है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाये रहने और तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा।

Also Read In English: Monsoon 2019: Monsoon reaches Mumbai, rains to pick up pace from tomorrow

मौसम विशेषज्ञों की माने तो 26 से 30 जून के दौरान मुंबई में 200 मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। इसके बावजूद यहां मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद नहीं है। इससे यहां का जन-जीवन प्रभावित नहीं होगा। हालांकि मॉनसून के दौरान बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव तथा बाढ़ की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

Image Credit: Zee Business

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try