Skymet weather

[Hindi] मुंबई में गणेश जी के आगमन से हुआ बारिश का आगाज, अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है वर्षा

September 3, 2019 11:29 AM |

Mumbai rain

हरेक साल मुंबई में गणेश चतुर्थी के शुरुआत से बारिश की गतिविधियां लगभग शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल बीच-बीच में बहुत हल्की बारिश होने के साथ काफी लंबे समय तक शहर में बारिश की गतिविधियां बंद रही।

हालांकि, बारिश की गतिविधियां परसो यानि 1 सितंबर से लगातार जारी रहने के साथ ही रात के बाद बारिश की तीव्रता में और वृद्धि देखी गई। सोमवार सुबह 5.30 बजे से पिछले 21 घंटों के दौरान, मुंबई में सांताक्रूज में 106 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

सांता क्रूज में हुई इन तीन अंकों की बारिश के बाद, शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। पार्क किए गए वाहन भी आंशिक रूप से जलमग्न दिखाई दिये।

यह भी पढ़ें: पूरे भारत के लिए अगले एक सप्ताह (2-8 सितंबर, 2019) का मौसम पूर्वानुमान

मुंबई में यह बारिश एक तरह से लंबे समय से शुष्क मौसम के बाद आई है। बारिश आज यानि 3 सितंबर की सुबह 6 बजे भी जारी रही। स्काईमेट ने पहले ही शहर में 3 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया था।

इस समय, मॉनसून की अक्षीय रेखा तटीय कर्नाटक और केरल के हिस्सों में सक्रिय है। अब यह सिस्टम उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, एक चकरवाती हवाओं का क्षेत्र भी गुजरात के दक्षिणी भागों में अभी भी बना हुआ है। साथ ही, एक निम्न दवाब का क्षेत्र जो ओडिशा और उससे सटे आसपास के इलाकों में मौजूद है, उसका अधिक प्रभाव पश्चिमी तटीय भागों पर देखने को मिल रहा है। इस प्रणाली के कारण, पूरे कोंकण व गोवा के साथ-साथ मुंबई और उपनगरों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

Read In English: Ganesh Chaturthi brings much-awaited rains in Mumbai, to continue for next few days

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मुंबई और उपनगरों में कुछ स्थानों पर रुक- रुक कर मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद करते हैं। इन बारिशों से जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है। इस बारिश के कम से कम अगले 48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है।

आगामी संभवतः बारिश मुंबईवासियों को काफी राहत प्रदान करेगी क्यूंकि, शुष्क और उमस भरे मौसम के लंबे समय के बाद शहर में बारिश हो रही है। अब, तापमान नीचे गिरेगा और मौसम सुखद बना रहेगा।

Image credit: Tripsavvy

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try