Skymet weather

[Hindi] मुंबई में अगले दो दिन तक रहेगा बारिश का मौसम, उसके बाद हो सकती है मॉनसून की वापसी

October 10, 2019 6:55 PM |

 

मुंबई में एक बार फिर से बारिश का मौसम बना है। पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दशहरे की शाम को भी यानि जब मेला देखने का समय होता है तब मुंबई में बारिश ने इसमें खलल डाली। 8 अक्टूबर की शाम को देश के आर्थिक राजधानी में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मुंबई और कई उपनगरों में ट्रैफिक का जाम और जल-जमाव की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा।

हालांकि इस समय मौसम बदला है और बारिश में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई में हल्की बारिश ही दर्ज की गई। इसके चलते बीते 24 घंटों में यानि 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर की शाम तक मुंबई के लोगों को बारिश के कारण किसी तरह की विषम स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मुंबई यानि सपनों की नगरी में अगले 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना भी हो सकती है। हालांकि भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

English Version : Patchy Mumbai rains coupled with few intense spells and lightning strikes likely during next 48 hrs

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र पर बना हुआ था इसी के चलते मुंबई में बारिश हो रही है। अब यह सिस्टम तटों पर पहुँच गया है। जहां एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के अगले 48 घंटों तक सक्रिय रहने की संभावना है। यही कारण है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उप-नगरीय इलाकों में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश देखी जा सकती है।

स्काइमेट का आकलन है कि 10 अक्टूबर की शाम 6 से 9 बजे के बीच मुंबई में दादर, घटकोपर, अंधेरी, बोरीवली, कुर्ला, माटुंगा, विक्रोली सहित नवी मुंबई और ठाणे में कुछ बारिश की संभावना है क्योंकि बारिश वाले बादल मुंबई की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आमतौर पर, जब मॉनसून अपने वापसी के चरण में होता है तब देश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इस समय ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।

Image credit : Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try