Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत में बेमौसम बारिश से किसान बेहाल; पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में 20 मार्च से हो सकती है बारिश

March 16, 2020 6:03 PM |

लंबे समय बाद उत्तर भारत के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क हो गया है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में भी वृद्धि शुरू हो गई है। दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

मैदानी भागों पर इस समय कोई मौसमी सिस्टम नहीं है जिससे कम से कम 19 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होगी। मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। तेज़ गति से उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलेंगी।

20-21 मार्च को हल्की वर्षा 

एक पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च की रात तक जम्मू कश्मीर के पास आएगा जिसके प्रभाव से मैदानी हिस्सों में खासतौर पर पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 मार्च को हल्की बारिश के लिए मौसम अनुकूल होगा। इस दौरान छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस बारिश से फसलों पर कोई बड़ा विपरीत असर नहीं पड़ेगा। तापमान में भी कोई खास अंतर नहीं आएगा।

English Version: Another rainy spell forecast for Punjab, Haryana on March 20, 21

फिलहाल उत्तर भारत के राज्यों में शुष्क मौसम के बीच तापमान में वृद्धि होगी। दिन में धूप भी तेज़ होने लगेगी। तेज़ धूप के साथ मध्यम गति की हवाएँ चलेंगी। यह तेज़ हवाएँ, चमकती धूप और बढ़ता तापमान फसलों के लिए फायदेमंद होगा। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को बड़ा नुकसान हुआ था।

मार्च में बारिश अभी बाकी है 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 मार्च तक मुख्यतः मौसम साफ और शुष्क होगा। जैसा कि ऊपर लिखा गया है कि 20 और 21 मार्च को मौसम में कुछ तबदीली आएगी। लेकिन मामूली बारिश होगी। उसके बाद 23 और 24 मार्च को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा जिससे तेज़ बारिश की संभावना है।

Image credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try