Skymet weather

[Hindi] सागर, सतना, दुर्ग, अम्बिकापुर में 9-10 मार्च को हल्की वर्षा जारी रहने के आसार

March 9, 2018 12:50 PM |

Rain in Raipur Chhattisgarhमध्य प्रदेश के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। राज्य के कई इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में बारिश के चलते कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस समय राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। अनुमान है कि दमोह, सागर, सिवनी, पन्ना, सतना, नरसिंहपुर, रायपुर, उमरिया, जबलपुर सहित आसपास के हिस्सों में कई जगहों पर 10 मार्च तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन भागों में तूफ़ानी हवाएँ चलने, बादलों की तेज़ गर्जना, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की घटनाएँ भी हो सकती हैं।

[yuzo_related]

हालांकि इन घटनाओं की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी और एक साथ अधिक स्थानों पीर नहीं होगी जिससे परिपक्व हो रही रबी फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर फसलों को की संभावना से इंकार भी नहीं कर सकते। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp and chhattisgarh

मध्य प्रदेश में जहां 7 मार्च से ही गतिविधियां हो रही हैं वहीं छत्तीसगढ़ में 9 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यतः राजनन्दगाँव, दुर्ग और रायपुर सहित आसपास के हिस्से मुख्यतः प्रभावित होंगे। हालांकि यहाँ तीव्रता मध्य प्रदेश के मुक़ाबले कम होगी। बादल छाए रहने और वर्षा होने के चलते मध्य भारत के इन राज्यों में दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी जिससे गर्मी से कुछ राहत संभव है।

Image credit: Hitawada News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try