Skymet weather

[HINDI] पठानकोट, अमृतसर, चंडीगढ़ और अंबाला में दिखी प्री-मॉनसून की बारिश, जारी रहने के आसार

April 25, 2019 2:06 PM |

पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में प्री-मॉनसून गतिविधियां हो रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अंबाला जैसे उत्तरी शहरों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।इसके कारण उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों के कारण ही हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है। 

स्काईमेट का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की यह गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा इन राज्यों में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, रूपनगर, जालंधर सहित पंजाब के शहरों में में बारिश की उम्मीद है। साथ ही हरियाणा में चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

इन मौसम गतिविधियों के कारण, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। इन राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे बना रहेगा जिससे गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। 

चूंकि, 27 अप्रैल के बाद मौसमी सिस्टम पूर्व की ओर चले जाएंगी। जिसके बाद पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ मौसम की स्थिति एक बार फिर से शुष्क और बहुत गर्म हो जाएगी।

Also Read In English : PRE-MONSOON RAINS IN PATHANKOT, AMRITSAR, CHANDIGARH, AMBALA AND YAMUNANAGAR TO CONTINUE

प्री-मॉनसून (मार्च-मई) सीजन के दौरान पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश की गतिविधियां समय-समय पर जारी रहने की उम्मीद है। क्यूंकि जब भी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के भागों को प्रभावित करेगा, इसका असर उत्तरी मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

Image Credit: R.tidings

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try