Skymet weather

[Hindi] मध्य प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना, अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

March 21, 2018 11:19 AM |

Rain in Raipur Chhattisgarh

21 मार्च, 2018 11:00 AM: मध्य प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना, अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान, भोपाल में गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिली। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्सों में स्थित ट्रफ अब कमजोर हो गई है और पूर्व की ओर बढ़ गई है। जिसके चलते, मध्य प्रदेश के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क हो जाएगा।

हालांकि, मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाए छाए रहेंगे और आज रात तक हल्की बारिश और गरज की संभावना अभी बनी हुई है। राज्य में कलसे मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। पिछले दिनों से छाए बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश के चलते राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में दिन के तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई थी। अनुमान है कि शुष्क मौसम के चलते अब इन भागों में पारा एक बार फिर से ऊपर चढ़ेगा।

20 मार्च, 2018 04:00 PM : मध्य प्रदेश के कुछ भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहा। मार्च में यह पहला अवसर नहीं है जब मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसून वर्षा हुई है। छत्तीसगढ़ में भी मार्च में अब तक रुक-रुक कर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिली हैं। अगले 48 घंटों के दौरान दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

इस समय एक ट्रफ हरियाणा से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से ही मध्य भारत में मौसम बदला है। अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज और कल वर्षा होगी। दामोह, सतना, सीधी, जबलपुर, उमरिया और मांडला में यह गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

[yuzo_related]

ट्रफ के चलते ही छत्तीसगढ़ में आज शाम से आंशिक बादल दिखेंगे हालांकि बारिश कल से शुरू होगी। राज्य में 21 और 22 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अम्बिकापुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और राजनन्दगाँव में मौसम में हलचल होगी। हालांकि दोनों राज्यों में बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी और छिटपुट जगहों पर ही सीमित रहेगी।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in mp and chhattisgarh

बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के चलते इन भागों में 22-23 मार्च तक दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इस समय मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में दिन में तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर चल रहे हैं। रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। इसके चलते अधिकांश भागों में सुबह और रात के समय मौसम सुहावना है। दोनों राज्यों में 23 मार्च से पुनः मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

Image credit: HitawadaNews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try