Skymet weather

[Hindi] 3 और 4 मार्च को गुजरात में हल्की बारिश, जल्द ही शुरू होगा गर्मियों का मौसम

February 28, 2019 9:06 PM |

Weather in Gujarat जनवरी और फरवरी के महीने पूरे देश के लिए सर्दियों के महीने माने जाते हैं। हालाँकि, गुजरात राज्य केवल भौगोलिक स्थिति के कारण हल्के सर्दियों का गवाह बनता है, लेकिन कुछ मौकों पर राज्य ठंड का अनुभव भी करता है।

फरवरी की दूसरी छमाही, गुजरात के अधिकांश हिस्सों में सुखद सुबह और रात के साथ गर्म दोपहर के मौसम का अवलोकन शुरू होता है। यह राज्य में गर्मी के मौसम के शुरू होने का भी संकेत देता है।

जैसा कि हमने 20 फरवरी को देखा, राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35°C से अधिक था। अहमदाबाद में दिन का तापमान 36˚C दर्ज किया गया, इसके बाद राजकोट में 36.1°C, वडोदरा में 37.5˚C, सुरेंद्रनगर में 36.3°C और अमरेली में 37.5˚C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में अचानक वृद्धि ने स्पष्ट रूप से आगामी गर्मी के मौसम का संकेत दिया।

हालांकि, इसके बाद उत्तर भारत की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में लगातार चल रही मौसम गतिविधियों के कारण तापमान सामान्य हो गया। अब आने वाले दिनों में भी हम उम्मीद करते हैं कि गुजरात का दिन और रात का तापमान दोनों सामान्य रहेगा।

मौसम वैज्ञानिको के अनुयार, एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर को जल्द ही प्रभावित करने लगेगा, जो कि मैदानी इलाकों के ऊपर हवाओं का चक्रवात प्रेरित करेगा। इसके चलते, 3 और 4 मार्च को हमें गुजरात के कुछ क्षेत्रों जैसे कि सौराष्ट्र और कच्छ में बादल छाने की उम्मीद है। इन बादलों के छाए रहने से हल्की बारिश भी हो सकती है।

इस प्रकार, हम यह कह सकते हैं कि उत्तर भारत में बारिश के मद्देनजर, गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य के पास ही दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, मौसम प्रणालियों की निकासी के बाद, दिन के तापमान में वृद्धि होगी, जो राज्य में ग्रीष्मकाल की शुरुआत करेंगे।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try