Skymet weather

[Hindi] वैष्णो देवी में 4 से 7 जनवरी के बीच हो सकती है बारिश; श्रद्धालुओं को रहना होगा सतर्क

January 4, 2019 11:00 AM |

Vaishno devi_Youtube 600

जम्मू कश्मीर के पास एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 4 जनवरी से पहाड़ों पर मौसम के रुख में बदलाव आने वाला है। इसके चलते अगले दो-तीन दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे जाने के बाद भी रुक-रुक कर वर्षा और हिमपात देखने को मिलेगी। यह गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक होती रहेंगी।

इसी तरह की गतिविधियां कटरा सहित वैष्णो देवी भवन पर भी देखी जा सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 से 6 जनवरी के बीच वैष्णो देवी भवन पर भी बारिश होने की संभावना है। इससे श्रद्धालुओं को भवन तक चढ़ाई के मार्गी में कुछ परेशानी आ सकती है। साथ ही मौसम में इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। जबकि बारिश के दौरान रात का तापमान सामान्य बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक कटरा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। जबकि भवन पर न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिन में पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। इसके चलते दिन में प्रचंड सर्दी हो सकती है। इस समय देश और दुनिया भर से श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों और श्रद्धालुओं के रास्ते में कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि कुछ मार्ग बंद हो जाते हैं।

हालांकि जम्मू और कटरा तक यानि जम्मू कश्मीर के दक्षिणी भागों तक हालात बहुत ज़्यादा खराब नहीं होंगे। लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद 5 और 6 जनवरी को हिमस्खलन होने की आशंका है। कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हो सकती है जिससे कुछ रास्ते बंद हो सकते हैं। इसलिए अगर आप वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं और साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने की तैयारी में हैं तो आपको मौसम पर बारीक नजर रखनी होगी, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बच सकें और आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय बनी रहे। यात्रा में जाते समय बारिश और सर्दी से बचने के इंतजाम करना ना भूलें।

Image credit: You Tube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try