[Hindi] बिहार में आज भी जारी रहेगी मॉनसूनी बारिश, झारखंड में भी अच्छी बारिश का अनुमान

September 18, 2019 11:11 AM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

बिहार और झारखंड के हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान, भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उस दौरान, राजधानीपटना में 94 मिमी की भारी मॉनसून बारिशदर्ज की गई। इसके अलावा, गया में 5 मिमी तथा डाल्टनगंज में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

इस बारिश का मुख्य कारण है एक ट्रफ रेखा जो अभी भी बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है। इसके अलावा, बिहार तथा झारखंड इन दोनों राज्यों में उमस भरी हवाएँ भी नमी को बढ़ा रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि, आज यानि 18 सितंबर को भी दोनों राज्यों में ज़्यादातर स्थानों पर बारिश कि गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान, बिहार के एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है। जबकि, झारखंड के उत्तरी जिलों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां आज पूरे दिन जारी रहने के आसार हैं।

बिहार और झारखंड में कल यानि 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां कम होने लग जाएगी। क्यूंकी, इन क्षेत्रों में बना मॉनसून ट्रफ की अक्षीय रेखा अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी में भी कमी आ जाएगी।

पिछले 2 दिनों के दौरान, नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। जिसके कारण फिर से कोसी, गंगा और गंडक जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल रही है। पहले भी, बिहार के कई जिलों में नदियों के उफान में आने पर लोगों को बाढ़ की समस्या से गुजरना पड़ा था।

Also, Read In English: Heavy rains likely in Bihar today, Jharkhand to also receive good rains  

अब, हालांकि, स्थिति में थोड़ा सुधार होने की संभावना है। 19 सितंबर के बाद अगले तीन से चार दिनों तक एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा।

Image Credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image