[Hindi] पुणे, नागपुर, अकोला, औरंगाबाद, रत्नागिरी सहित महाराष्ट्र में आज अच्छी बारिश की संभावना

December 26, 2019 1:15 PM|

MAHARASHTRA RAINS (2)

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारमहाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिशहो रही है। नागपुर, अकोला, नासिक, पुणे और मुंबई के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र पर अभी भी विपरीत दिशा की हवाएँ आपस में टकरा रही हैं। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा उत्तर पूर्वी अरब सागर से उत्तरी तटीय महाराष्ट्र तक फैली हुई है। इसलिए, आज भी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

अनुमान है कि मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण व गोवा, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियाँ अधिक होंगी। हालांकि उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

इस प्रकार,सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, पुणे, औरंगाबाद, नागपुर, अकोला, अमरावती, लातूर, बीड, रत्नागिरी, उस्मानाबाद शहरों में छिटपुट बारिश हो सकती है। जलगाँव और आसपास के भागों में मौसम ज्यादातर हिस्सों में शुष्क रहेगा। मुंबई में हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि 27 दिसंबर यानि कल से महाराष्ट्र पर बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी और बारिश का दायरा मध्य महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ के पूर्वी हिस्सों तक सीमित हो जाएगा। 28 दिसंबर से महाराष्ट्र में बारिश पूरी तरह से मौसम साफ हो जाएगा।

English Version : Rain in Pune, Nagpur, Akola, Aurangabad, Ratnagiri likely today

बारिश बंद होने के बाद राज्य के अधिकांश इलाकों पर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के शुरू होने से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। कल मुंबई के कई हिस्सों में कोहरा देखा गया। हवाओं में मौजूद नमी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ चलने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों पर धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है।

Image credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles