Skymet weather

[HINDI] झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आयेगा बारिश दौर

January 24, 2020 5:51 PM |

JHARKAND RAINS (

पिछले कुछ दिनों से देश के पूर्वी हिस्सों में मौसम की एक-दो गतिविधियां जारी है। इन गरज के साथ होने वाली बारिश का कारण एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन को माना जा सकता है, जो शुरू में मध्य भारत में बना हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। इस बीच झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है।

हालांकि, अब बारिश की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश देखी गई है। कलकत्ता में लगभग 13 दिनों के शुष्क मौसम के बाद हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई।

जनवरी के महीने में कोलकाता के लिए मासिक औसत बारिश 10.3 मिमी है, जबकि अब तक कोलकाता में 9.5 मिमी बारिश हुई है।

बता दें कि अब कंफ्लुएंस जोन दूर हो गया है इसलिए पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क ही बना रहा है। झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मामूली गिरावट देखी गई।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दो दिनों से देश के पूर्वी हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं, जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा कम देखने को मिला है। उत्तर पश्चिम में चल रही ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

हालांकि, शीतलहर की कोई भी स्थिति जल्द ही प्रकट होने की उम्मीद नहीं है।

English Version: After a spell of light rains, another round of wet weather awaits Jharkhand, Odisha, West Bengal

अनुमान है 28 और 29 नवंबर को बारिश का एक और दौर पूर्वी भारत पर आने की उम्मीद है, जो एक बार फिर से दिन का तापमान गिरा देगा।

Image credit:  Tazzakhaba

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try