Skymet weather

[Hindi] ओडिशा में कल से शुरू बारिश का दौर,  कुछ भागों में बिजली गिरने की संभावना

February 24, 2019 6:14 PM |

Odisha rains

ओडिशा राज्य में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम जारी है। राज्य के लिए वर्षा पर्याप्त नहीं रहीं।  हालांकि,मौसम अब करवट लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ओडिशा राज्य में कल से वर्षा की गतिविधि शुरू हो जाएगी।

इन वर्षा की गतिविधियों का कारण एक संगम क्षेत्र को माना जाएगा जो मध्य भारत से पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्रों में स्थानांतरित हो जाएगा।

26 फरवरी के आसपास बारिश की गतिविधियां तेज़ होती देखी जाएंगी, जिसमें कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस समय के दौरान, बारिश के साथ साथ तेज़ हवाएँ और बिजली की आम बात होती है।

ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश के दौरान ओलावृष्टि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

अंगुल, बलांगीर, बालेश्वर, बारगढ़, बौध, भद्रक, कटक, देबगढ़, धेनकनाल, गजपति, गंजाम, जगतसिंहपुर, जाजापुर, झारसुगुढ़ा, कालाहांडी, कंधमाल, केन्द्रपाढ़ा, कंदूझर, खोरधा, कोरापुट, मलकङगिरी, मयूरभंज, नाबारंगपुर, नयागढ़,नौपाढ़ा, पुरी, रायगढ़, संबलपुर, सुबरनपुर, सुंदरगढ़ में बारिश होगी।

तटीय भागों की बात करें तो बारिश के दिनों में सुबह के समय कोहरे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, ये स्थितियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी और मौसम जल्द ही साफ हो जाएगा।

Image Credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try