Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में ऊपर चढ़ता पारा; सप्ताह के आखिर में हो सकती है बारिश

April 24, 2018 7:06 PM |

Delhi warm weatherराजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क है। हालांकि उत्तर भारत के पहाड़ों से होकर आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से अच्छी राहत मिली। पिछले दिनों अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरकर सामान्य से नीचे पहुँच था। दिल्ली के सफदरजंग में कल अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया।

उत्तर भारत से आ रही हवाओं में अब शीतलता कम हुई है जिसके चलते राजधानी और आसपास के शहरों में पारा फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। साथ ही सूरज भी आँखें दिखा रहा है। यही वजह है कि पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक 38.6 डिग्री के स्तर पर पहुँच गया। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राजधानी में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। यानि तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार बना रहेगा।

[yuzo_related]

हालांकि 26 अप्रैल को उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँचने वाला है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में पंजाब के आसपास एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा जिससे दिल्ली के मौसम में कुछ तब्दीली दिखेगी। अनुमान है कि 27 अप्रैल की शाम से धूल भरी आँधी चलेगी। कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और हल्की वर्षा भी दर्ज किए जाने की संभावना है। यह गतिविधियां 28 अप्रैल को भी बनी रह सकती हैं।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य अगर अनूकूल बना तो दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद और फ़रीदाबाद में सुहावना मौसम इस सप्ताह के अंत में आपकी छुट्टियों को रोमांचक बना सकता है। हालांकि यह प्री-मॉनसून गतिविधियां हैं जिससे बहुत अधिक बारिश की उम्मीद भी हम नहीं कर रहे हैं।

Image credit: The Statesman

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try