Skymet weather

[Hindi] दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ में अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी की संभावना

March 27, 2018 6:42 PM |

Heat wave in Rajasthanउत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में वर्तमान समय में गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे कई स्थानों पर लू जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन में पारा सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 मार्च को तापमान बढ़ते हुए सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 37.4 डिग्री के स्तर पर पहुँच गया।

इन भागों में दिन में बढ़ते तापमान के चलते लू जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। हमारा अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मध्य पाकिस्तान और बलूचिस्तान से होकर आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के चलते तापमान में अचानक और तेज़ी से वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके अलावा साफ आसमान से झाँकती तेज़ धूप भी आग में घी का काम कर रही है।

इन भागों में दो दिनों के बाद हवाएँ दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएँ पहाड़ों से होकर आएंगी जहां तापमान तुलनात्मक रूप में कम है जिससे दो दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसलिए कह सकते हैं कि शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि यह तब भी सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में अगले 4-5 दिनों तक कोई मौसमी हलचल संभावित नहीं है जिससे बारिश जैसी स्थितियाँ फिलहाल देखने को नहीं मिलेंगी। इस समय प्री-मॉनसून सीज़न चल रहा है। ऐसे समय में बारिश के साथ बादलों की गर्जना, आँधी चलना और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होना आम मौसमी घटनाएँ हैं। यही प्री-मॉनसून गतिविधियां मार्च से जून के बीच बढ़ते तापमान पर लगाम लगती हैं।

Image credit: Wall Street Journal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try