Skymet weather

[Hindi] राजस्थान और गुजरात में भीषण लू से त्राहि-त्राहि

April 14, 2017 3:20 PM |

Gujarat heatwaveगुजरात बीते कई दिनों से बेतहासा गर्मी से झुलस रहा है। राजस्थान के भी अधिकांश हिस्से लू की चपेट में आ गए हैं। दोनों राज्यों में इस समय अधिकतम तापमान बढ़ते हुए सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि गुजरात के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अब तक उत्तर और पश्चिम से शुष्क हवाएँ आ रही थीं जिनका स्थान लेंगी दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाएँ। इन हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में पारा धीरे-धीरे नीचे जाएगा और जहां तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है वहाँ यह घटकर 41-42 डिग्री के आसपास पहुँच सकता है। लेकिन तापमान में यह अच्छी ख़ासी गिरावट भी विशेष राहत नहीं देने वाली क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते उमस बढ़ने के आसार हैं जिससे मौसम काफी असहज करने वाला हो सकता है।

गुजरात के भुज में कल अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 45.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। इसी तरह से राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। जिससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान के लगभग सभी भागों में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। नीचे दी गई टेबल में अधिकतम तापमान की तुलनात्मक स्थिति देख सकते हैं:

123456

 

अरब सागर से उठने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ गुजरात को पार करते हुए राजस्थान के भी दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचेगी। दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाओं के चलते तापमान में भले ही हल्की कमी हो लेकिन बढ़ती उमस के चलते मौसम असहज रूप से गर्म ही बना रहेगा।

Image credit: Zeenews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try