Skymet weather

[Hindi] मॉनसून 2019: सामान्य से नीचे रहेगा मॉनसून, होगी 93 प्रतिशत बारिश

April 3, 2019 1:51 PM |

स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार, मॉनसून 2019 के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इसमें 5% की अधिकता या कमी हो सकती है। स्काइमेट द्वारा आज जारी किए गए दीर्घावधि मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर की चार माह की मॉनसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुक़ाबले 93% वर्षा का अनुमान है।

स्काइमेट के मुताबिक जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर में कुल मॉनसूनी बारिश की संभावना इस प्रकार है:

• 0% संभावना अत्यधिक बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा को अत्यधिक माना जाता है)
• 0% संभावना अधिक बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 105% से 110% वर्षा को अधिक माना जाता है)
• 30% संभावना सामान्य बारिश की है (LPA के मुक़ाबले 96% से 104% वर्षा को सामान्य माना जाता है)
• 55% संभावना सामान्य से कम वर्षा की है (LPA के मुक़ाबले 90% से 95% वर्षा सामान्य से कम होती है)
• 15% संभावना सूखे की है (मॉनसून सीसन में 90% से कम बारिश होने पर सूखा माना जाता है)

Monsoon 2019 Forecast

जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर में बारिश की संभावना का विवरण इस प्रकार है:

जून- दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 77% बारिश हो सकती है (जून में औसतन 164 मिमी वर्षा होती है)

• 15% संभावना सामान्य बारिश की है।
• 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
• 75% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

जुलाई– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 91% बारिश हो सकती है (जुलाई में औसतन 289 मिमी वर्षा होती है)

• 35% संभावना सामान्य बारिश की है।
• 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
• 55% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

अगस्त– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 102% बारिश हो सकती है (अगस्त में औसतन 261 मिमी वर्षा होती है)

• 55% संभावना सामान्य बारिश की है
• 15% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
• 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

सितम्बर– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 99% बारिश हो सकती है (सितम्बर में औसतन 173 मिमी वर्षा होती है)

• 55% संभावना सामान्य बारिश की है
• 15% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
• 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

मॉनसून 2019 के पूर्वानुमान पर विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

मॉनसून 2019 पूर्वानुमान रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try