Skymet weather

[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के आगमन की आहट; जल्द होगी बारिश

June 26, 2018 1:39 PM |

Monsoon rains in Delhi

दिल्ली और इससे सटे शहरों में मॉनसून जल्द आने वाला है। मंगलवार से बादल दिखाई देने लगे हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान जून की विदाई से पहले दिल्ली और आसपास के शहरों में मॉनसून का आगमन हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। नोएडा, फ़रीदाबाद और आसपास के भागों में छिटपुट वर्षा भी हुई है। आज दिन के दूसरे और तीसरे पहर में भी कहीं-कहीं हल्की फुहारें गिर सकती हैं।

दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस पर ही रुका है जो कल इस समय 41 डिग्री था। तापमान में लगभग 7-8 डिग्री की गिरावट के चलते मौसम काफी सुहावना हो गया है। कल सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में भी पारा 43.6 डिग्री रहा। आज तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी और यह 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा क्योंकि बादल यूं ही बने रहेंगे।

[yuzo_related]

मॉनसून की सक्रियता के बढ़ने के साथ दिल्ली, नोएडा, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम और गाज़ियाबाद में 27 जून से बारिश बढ़ेगी और 1 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इसी बीच मॉनसून भी दस्तक दे देगा। दिल्ली में मॉनसून आमतौर पर 29 जून तक पहुंचता है। इस बार पिछले 10 से 15 दिनों की सुस्ती के बाद आगे बढ़ रहा है और तेज़ रफ्तार से दिल्ली-एनसीआर को जल्द कवर कर लेगा। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

इससे पहले जून महीना पूरी तरह से सूखा रहा है। मॉनसून आने से पहले दिल्ली में जून महीने में आमतौर पर रुक-रुक कर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिलती है। लेकिन इस बार जून में मौसम की बेरुखी ने दिल्ली को खूब तरसाया। इसका अंदाज़ा आंकड़ों से लगा सकते हैं। दिल्ली में जून महीने में आमतौर पर 82 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि इस बार अब तक 5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try