[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 24 सितंबर, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Sep 23, 2026, 11:30 AM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी 26.2°N/68.4°E, जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला, गुरदासपुर और 32.8°N/73.7°E से होकर गुजर रही है।

अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और भागों तथा सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।

Advertisement

Advertisement

23 सितंबर को सुबह 5:30 बजे IST यह सिस्टम 18.0°N और 84.7°E के पास केंद्रित था। यह कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर से 150 किमी दक्षिण, पुरी से 230 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 150 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में था।

डीप डिप्रेशन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के पास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।

डीप डिप्रेशन के केंद्र से एक ट्रफ तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक होते हुए दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है। यह स्थिति पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में नमी के मजबूत अभिसरण में मदद कर रही है।

एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी लगभग 81°E, 29°N के उत्तर में और समुद्र तल से करीब 5.8 किमी की ऊंचाई पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कई स्थानों पर बारिश हुई।

ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। प्रमुख बारिश इस प्रकार रही:

• बालासोर: 13 सेमी

• कलिंगपट्टनम: 12 सेमी

• गोपालपुर: 9 सेमी

Advertisement

• विशाखापत्तनम: 8 सेमी

• भुवनेश्वर: 7 सेमी

• विशाखापत्तनम शहर: 7 सेमी

• चांदबली: 6 सेमी

दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

22 सितंबर को देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.5°C जैसलमेर, राजस्थान में दर्ज हुआ। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.0°C हाफलोंग, असम में दर्ज किया गया।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी सामान्य से अधिक तापमान रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

डीप डिप्रेशन के करीब आने और तट पार करने के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे सटे तेलंगाना में बारिश सबसे अधिक तीव्र हो सकती है।

झारखंड, बिहार, गंगीय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 40–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत, पश्चिमी तट, तेलंगाना और कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। रायलसीमा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अधिकांश राजस्थान में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

डीप डिप्रेशन के विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के पास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अधिकांश राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है

Advertisement