Skymet weather

[Hindi] होली 2018: भारत के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

March 1, 2018 11:03 AM |

holi hai article

हर साल मार्च में पूर्णिमा के अगले दिन होली का त्यौहार रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का स्मरण कराता है। यह सर्दियों के अंत और आगामी वसंत ऋतु के मौसम का भी प्रतीक है।

[yuzo_related]

होली इस साल मार्च के शुरुआती दिनो में ही मनाई जा रही है। हालांकि, 2016 में होली 24 मार्च को और 2017 में13 मार्च को मनाई गई थी।

मार्च के पहले सप्ताह में होने के कारण इस रंगीन त्योहार पर थोड़ी सर्दियों के स्पर्श को महसूस किया जाएगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा देखी जाएगा लेकिन मध्य और दक्षिण भारत में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

देश के प्रमुख शहरों में होली के दिन मौसम का हाल विस्तार में:

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय मौसम हल्का गर्म होगा जबकि सुबह और शाम का मौसम आरामदायक रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। दिन के समय हल्की हवा भी चलेगी।

मुंबई

मुंबई शहर बहुत अधिक तापमान का अनुभव कर रहा है। मुंबई के निवासियों के लिए होली का दिन गर्म और शुष्क रहेगा। 27 फरवरी को यह अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समुद्री हवाएँ बहेंगी जिससे शाम के समय थोड़ी राहत देखी जाएगी।

जयपुर

होली के दिन जयपुर में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा हालांकि आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज होगा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

लखनऊ

लखनऊ में सुबह और शाम के समय हल्की ठंढक महसूस हो सकती है। हालकी सुबह 10 बजे के बाद मौसम गर्म हो जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज होगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना

बिहार की राजधानी पटना में सुबह और शाम का मौसम आरामदायक और सुहावना रहेगा। जबकि दिन गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

मथुरा

मथुरा-वृन्दावन में होली बहुत धूम धाम से मनाई जाती है। यहाँ सुबह और शाम के समय हवाओं के चलते हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। हालकी सुबह 10 बजे के बाद मौसम गर्म हो जाएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज होगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जा सकती है।

Image credit: India.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try