मुंबई में अगले एक हफ्ते तक हल्की बारिश, सितंबर में मानसून की वापसी की संभावना नहीं

By: Skymet team | Edited By:
Sep 18, 2025, 1:00 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई में सुस्त हुआ मानसून, फोटो: Canva

मुंबई में पिछले वीकेंड पर तेज बारिश हुई थी, इसके बाद मानसून सुस्त पड़ गया है। मौसम की ऐसी स्थिति पहले से ही अनुमानित थी। एयरपोर्ट वेधशाला (सांताक्रूज) में कल 17 सितंबर को सिर्फ़ 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस महीने का बारिश का कुल आंकड़ा 341.4 मिमी के सामान्य स्तर के क़रीब पहुँच चुका है। अब सिर्फ 6 मिमी बारिश और दर्ज होते ही सितंबर का टारगेट पूरा हो जाएगा। अगले एक हफ्ते तक बारिश हल्की और रुक-रुककर ही होगी। कहीं-कहीं थोड़ी देर की मध्यम बारिश संभव है, लेकिन जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Advertisement

बरसात पर असर डालने वाले सिस्टम

Advertisement

मुंबई को मानसून की बारिश आमतौर पर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम्स से मिलती है। जब ये सिस्टम महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों और मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुँचते हैं, तब बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ जाता है। फिलहाल, एक पुराने सिस्टम का बचा-खुचा असर मराठवाड़ा क्षेत्र के ऊपर मध्यम स्तर पर मौजूद है। लेकिन यह बहुत कमजोर है और जल्द ही खत्म होकर आगे खिसक जाएगा।

नया सिस्टम बनेगा बंगाल की खाड़ी में

21 सितंबर को म्यांमार क्षेत्र से एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। यह सिस्टम उत्तर बंगाल की खाड़ी में 2-3 दिन तक टिका रहेगा। इसके बाद 24 सितंबर को म्यांमार की खाड़ी (Gulf of Martaban) से एक और चक्रवाती सिस्टम इसी रास्ते से आएगा। दोनों सिस्टम मिलकर 26 सितंबर को एक मजबूत सिस्टम के रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेंगे। यह सिस्टम 27 और 28 सितंबर को महाराष्ट्र के भीतर से गुजरेगा।

गुजरात और कोंकण तक फैलेगी गतिविधि

27 से 29 सितंबर के बीच यह सिस्टम दक्षिणी तटीय गुजरात और उत्तर कोंकण को भी प्रभावित करेगा। हालांकि 4-5 दिन से ज्यादा आगे का मौसम पूर्वानुमान कम भरोसेमंद होता है, इसलिए खाड़ी में सिस्टम बनने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिर भी संभावना यही है कि सितंबर के अंतिम दिनों में इस क्षेत्र में मानसून फिर से जोर पकड़ लेगा।

मुंबई से मानसून की वापसी टलेगी

इन हालात में सितंबर महीने में मुंबई से मानसून की विदाई संभव नहीं है। सामान्यत: 29 सितंबर को मानसून की वापसी का अनुमान लगाया जाता था, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी गई है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है