बारिश की बौछारों संग लौटेगा मानसून, मुंबई में वीकेंड पर कहां-कहां होगी झमाझम बारिश?

By: Skymet team | Edited By:
Jun 11, 2025, 1:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुंबई में फिर होगी मानसूनी बारिश, फोटो: Mid-Day

मुंबई में इस साल 26 मई 2025 को मानसून की की शुरुआती बारिश हुई थी। लेकिन इसके बाद बौछारें बिल्कुल गायब हो गई हैं। मुंबई में बीते चार दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 48 घंटों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। अब तक जून के पहले दो हफ्तों में सिर्फ 90 मिमी वर्षा की संभावना है, जो कि मासिक सामान्य 493.1 मिमी के मुकाबले काफी कम है। हालांकि आने वाले सप्ताहांत पर अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Advertisement

बंगाल की खाड़ी से दो सिस्टम देंगे नई जान मानसून को

Advertisement

मुंबई में अक्सर तब बारिश होती है जब बंगाल की खाड़ी (BoB) में मानसूनी प्रणाली बनती है और यह अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ती हैं। इस बार भी दो बैक-टू-बैक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) बंगाल की खाड़ी में बन रहे हैं, जो मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियों को दोबारा एक्टिव करेंगे। हालांकि, यह मौसम प्रणाली बहुत ताकतवर नहीं होगी, लेकिन सप्ताहांत 13 से 15 जून के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले सप्ताह एक और दौर की बारिश की उम्मीद है।

पहला सिस्टम: गोवा से लेकर मुंबई तक तेज बारिश

दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र के निकट बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण पहले से ही मौजूद है। यह परिसंचरण कल 12 जून को तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़ेगा और पहले से मौजूद उत्तर-दक्षिण ट्रफ से टकराएगा, जो पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक फैली हुई है।

दूसरा सिस्टम: एक और बारिश का दौर अगले हफ्ते

इस अवधि के दौरान, एक और चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी में बनेगा। यह भी पहले सिस्टम की तरह जमीन की ओर बढ़ेगा और पश्चिमी तट पर मानसून की धाराओं को और मजबूत करेगा। इसके परिणामस्वरूप कोंकण क्षेत्र, विशेषकर मुंबई में एक बार फिर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं,अगले सप्ताह मुंबई में रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी। 20 जून के बाद बारिश में थोड़ी कमी आने की संभावना है। अनुमान है कि यह बारिश जून के पहले आधे हिस्से की कमी को थोड़ा पूरा कर देगी और मासिक सामान्य का लगभग आधा स्तर पार हो सकता है।

Advertisement
author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है