Skymet weather

13 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान: जम्मू कश्मीर, हिमाचल में हल्की वर्षा, दिल्ली में गर्मी का प्रकोप

April 12, 2017 3:01 PM |

 

उत्तर भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आता दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम कमजोर है और इस समय उत्तरी पाकिस्तान तथा उससे सटे जम्मू कश्मीर पर है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हालांकि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को यह सिस्टम प्रभावित नहीं करेगा और दिल्ली सहित इन भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा जिसके चलते दिन के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहेगा।

मध्य भारत में अधिकांश जगहों पर पारा 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा जिसके चलते मौसम बेहद गर्म और शुष्क बना रहेगा। गुजरात के कई भागों और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्से लू की चपेट में रहेंगे।

पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ बांग्लादेश से ओड़ीशा तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाओं का पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवाह बना रहेगा जिससे पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

दक्षिण भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ उत्तरी कर्नाटक से केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके चलते केरल में कुछ स्थानों पर जबकि कर्नाटक में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

इस बीच अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में अच्छी बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान यह सिस्टम और प्रभावी होते हुए निम्न दबाव का रूप ले सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try