Skymet weather

19 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य और पूर्वी भारत में बारिश में बढ़ोत्तरी के आसार

January 18, 2016 5:30 PM |


 

पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है इसके चलते राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के बौछारें गिरने की संभावना है।

उत्तर भारत के मैदानी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे उत्तर पश्चिमी हवाएं तटीय ओड़ीशा पर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन से टकरा रही हैं। दो विपरीत दिशा की हवाएं मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर एक कन्फ्लुएंस ज़ोन बना रही हैं। जिससे इन भागों में बारिश बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। केरल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी।

बारिश का दायरा मंगलवार को झारखण्ड, बिहार और ओड़ीशा के कुछ क्षेत्रों तक बढ़ जाएगा। बारिश का प्रसार धीरे-धीरे पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में मंगलवार को मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है। मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

बात तापमान की करें तो दिल्ली में सुबह का तापमान 8°C जबकि दिन में 18°C रिकॉर्ड किया जा सकता है।
पटना में न्यूनतम 13°C और अधिकतम 21°C तापमान दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मुंबई में 15°C तापमान के साथ सुबह खुशनुमा होगी जबकि चेन्नई में अधिकतम 30°C और न्यूनतम 20°C तापमान दर्ज किया जाएगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try