Skymet weather

21 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और असम में भारी मॉनसूनी बारिश

July 20, 2016 8:00 PM |

 

मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तराई में बनी हुई है। बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कल एक चक्रवाती क्षेत्र विकसित हो सकता है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी मॉनसूनी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों विशेषकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तटों के करीब एक नया मॉनसूनी सिस्टम विकसित होता दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी तटीय तमिलनाडु में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़ीशा और झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इधर पश्चिम तटों पर बनी ट्रफ इस समय दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल तक सक्रिय है। हालांकि यह अच्छी बारिश कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में ही देगी। इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। केरल और आंतरिक कर्नाटक में मॉनसून सुस्त रहेगा।

महाराष्ट्र, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ भागों में वर्षा जारी रहेगी।

प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है। लेकिन चेन्नई और कोलकाता में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि दिल्ली में मौसम गर्म रहेगा। बारिश के आसार ना के बराबर हैं। हालांकि यहाँ मध्यम गति से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते उमस परेशान नहीं करेगी।

Please Note: Any information picked up from here must be attributed to skymetweather.com

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try