Skymet weather

22 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और असम में भारी मॉनसूनी बारिश

July 21, 2016 5:50 PM |

 

बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तटों के करीब बना मौसमी सिस्टम तटों से अंदर आ गया है। यह चक्रवाती क्षेत्र इस समय दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे विदर्भ पर दिखाई दे रहा है।

इसके प्रभाव से शुक्रवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इस सिस्टम से एक ट्रफ आंध्र प्रदेश होते हुए तमिलनाडु तक बनी हुई है। इस प्रभावी ट्रफ के आसपास के भागों सहित चेन्नई में कुछ स्थानों पर मॉनसूनी वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ का प्रभाव इस समय सबसे अधिक कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में देखा जा रहा है। हमारा अनुमान है कि शुक्रवार को इन भागों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की जाएगी। कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। जबकि केरल में मॉनसून कमजोर रहेगा और यहाँ हल्की वर्षा होगी।

उत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ बनी मॉनसून ट्रफ दक्षिण में निचले भागों की ओर आ रही है। यह ट्रफ पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान तथा बिहार पर बने दो अलग-अलग चक्रवाती क्षेत्रों को जोड़ रही है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर में गंगा के मैदानी भागों से पूर्वोत्तर राज्यों तक बनी हुई है।

इसके चलते असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के तराई वाले जिलों, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर अच्छी मॉनसूनी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं।

दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में हल्की वर्षा होगी। हालांकि इन भागों में धीरे-धीरे बारिश ज़ोर पकड़ेगी।

Please Note: Any information picked up from here must be attributed to skymetweather.com

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try